Saturday, 27 July 2013

70 लाख के गांजे के साथ अरेस्ट


MANISH DUBEY | नईदिल्ली।। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक शख्स को गांजा की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से 104 किलो गांजा बरामद किया गया है। इंटरनैशनल मार्केट में इसकी कीमत 70 लाख रुपये से अधिक बताई जाती है। क्राइम ब्रांच के अडिशनल कमिश्नर रवींद्र यादव के मुताबिक, गिरफ्तार मुलजिम का नाम दीपक कुमार तिजोरी उर्फ दीप नारायण (46) है। वह बिहार का रहने वाला है। इसे इंसपेक्टर संजय गडे, एसआई रजनी कांत शर्मा और हवलदार प्रदीप की टीम ने महिपालपुर नजफगढ़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दीपक करीब एक साल से गांजे की तस्करी कर रहा था। वह उड़ीसा से 2000 रुपये किलो के भाव गांजा लाकर गुड़गांव में बेचता था। वहां से गांजा को भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में लाया जाता था। दो लड़कियों को भी दीपक अक्सर अपने साथ रखता था जिससे बिना शक माल को आसानी से लाया जा सके। मगर जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया, उस वक्त उसके साथ लड़कियां नहीं थीं। अधिकारियों ने बताया कि दीपक ने इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा किया हुआ है। वह करीब 12 साल पहले बिहार से दिल्ली आया था। यहां गुड़गांव में एक कंपनी में जॉब करता था। लेकिन पिछले साल मंदी के दौर में उसे नौकरी से निकाल दिया गया।

No comments:

Post a Comment