TECHNOLOGY DESK | NEWS WAR MEDIA PVT LTD -
गूगल ने हैंडराइटिंग को ट्रांसलेट करने का फीचर अपनी वेबसाइट पर दे दिया है। आप माउस या टचस्क्रीन डिवाइस पर उंगली या स्टाइलस से कुछ लिखकर ट्रांसलेट कर सकते हैं।
गूगल ट्रांसलेट ऐंड्रॉयड ऐप पर जनवरी 2012 से ही हैंडराइटिंग का ऑप्शन है, लेकिन यह गूगल ट्रांसलेट वेबसाइट पर नहीं था।
वेबसाइट पर उन दोनों भाषाओं को चुनिए करिए, जिससे जिस भाषा में ट्रांसलेट करना चाहते हैं। जिस बॉक्स में आपको टेक्स्ट टाइप करना होता था, उसी बॉक्स में नीचे की तरफ एक पेन जैसा आइकन दिखाई देगा। इस आइकन पर क्लिक करके हैंडराइटिंग का ऑप्शन चुनिए। उसी के नीचे एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आप अपनी हैंडराइटिंग में कुछ लिख सकते हैं और उसे ट्रांसलेट कर सकते हैं।
यह अभी सभी भाषाओं के लिए नहीं है। इस वक्त यह जापानी, चीनी और कोरियाई भाषा समेत कुल 45 भाषाओं को सपोर्ट करता है।
No comments:
Post a Comment