Monday, 22 July 2013
'सोशल मीडिया कम कर सकता है देश की गरीबी
नई दिल्ली ॥ manish dubey at news war media
राजनीतिक समीकरण को प्रभावित करने की ताकत का अहसास कराने के बाद अब सरकार लेवल 2 उपयोग करने जा रही है।
सरकार की कोशिश है कि सोशल मीडिया की मदद से देश में गरीबी हटे। कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में इनोवेशन हो, क्रियान्वयन प्रभावी हो और इसमें सोशल मीडिया वॉचडॉग की भूमिका निभाए। सरकार ने तमाम विशेषज्ञों से इसके लिए राय देने को कहा है। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को प्रधानमंत्री के तकनीकी सलाहकार सैम पित्रोदा खुद कोऑर्डिनेट कर रहे हैं।
जोड़ने का काम सोशल मीडिया से
पित्रोदा के नेतृत्व में बने इस प्रस्ताव में कहा गया है कि सोशल मीडिया पूरे विश्व को एक डोर में बांधने का काम करता है। ऐसे में किसी मकसद के लिए दुनिया की कई एजेंसियां गरीबी हटाने के मिशन पर काम करने के लिए सामने आ सकती हैं, जिनके पास सरकार अब तक पहुंचने में नाकाम रही है।
[ जारी है ]
सोशल मीडिया ऐसे तमाम संगठनों और लोगों को प्लैटफॉर्म देगा, जिनके साथ मिलकर सरकार गरीबी दूर करने की दिशा में प्रभावी कदम उठा सकती है। इसके लिए ग्लोबल इनोवेशन ऐंड टेक्नॉलजी अलायंस जैसी बॉडी बनाने का प्रस्ताव भी दिया गया है, जिसका पिछले दिनों सरकार ने पीपीपी प्रोजेक्ट के तहत गठन किया था। इसका उद्देश्य विश्व के तमाम दूसरे देशों में रही तकनीकी इनोवेशन को एक प्लैटफॉर्म पर लाना है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment