Saturday, 27 July 2013

रियल गोलियों से ऐक्शन करेंगे जॉन


NEWS DESK | news war media pvt.ltd. - जॉन अब्राहम की पिछली फिल्म 'शूटआउट ऐट वडाला' हिट रही। अब क्योंकि जॉन इसके सीक्वल में भी नजर आने वाले हैं, तो वह इस फिल्म के लिए पहले से भी ज्यादा गंभीर हो गए हैं। खबर है कि अब जॉन को सक्सेस का नया मंत्रा रियल ऐक्शन समझ आ गया है। जहां इंडस्ट्री में सभी ऐक्टर्स अब बॉडी डबल के बजाए खुद ही स्टंट करने लगे हैं, वहीं जॉन ने भी अब ऐसा ही कुछ करने की ठान ली है। यही वजह है कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'मद्रास कैफे' में दूसरी फिल्मों की तरह नकली गोलियों की बजाय असली गोलियों का इस्तेमाल किया है। 'जॉनी, यह बच्चों के खेलने की चीज नहीं!' शूटिंग-शूटिंग में लगी गई, तो लेने के देने पड़ जाएंगे, इसलिए जरा संभल कर जॉन! दुआ करेंगे कि आपका रियल ऐक्शन लोगों को खूब पसंद आए

No comments:

Post a Comment