Monday, 22 July 2013
मिड डे मील त्रासदी पर बीजेपी-आरजेडी में गुप्त समझौता: नीतीश
पटना।। at news war media
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छपरा के मिड डे मील मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोमवार को कहा कि इस त्रासदी के पीछे षडयंत्र था। नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि बीजेपी औऱ आरजेडी के बीच इस घटना का राजनीतिक लाभ उठाने के लिए गुप्त समझौता है।
जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने नीतीश कुमार के हवाले से कहा, 'मिड डे मील में कीटनाशक होने की बात बताने वाली फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला ने हमारी इस आशंका को और पुष्ट कर दिया है कि सारण में पिछले हफ्ते एक स्कूल में हुई त्रासदी के पीछे एक षडयंत्र था। नीतीश कुमार पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा, 'बोधगया में विस्फोट और छपरा मिड डे मील की दुखद घटना के बाद बीजेपी और आरजेडी के बीच समझौता काफी स्पष्ट है। आरजेडी और बीजेपी ने दोनों घटनाओं के बाद एक साथ बंद का आह्वान किया और इससे उनके बीच गुप्त समझौते की पुष्टि होती है।'
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment