
news desk | news war media pvt ltd -
पिछले दिनों हमने आपको बताया था कि ऐश्वर्या राय बच्चन फराह खान की फिल्म 'हैपी न्यू इयर' में शाहरुख खान के अपोजिट शादी के बाद डेब्यू करने जा रही हैं, लेकिन अब पता चला है कि ऐश शाहरुख के अपोजिट यह फिल्म नहीं करना चाहतीं।
गौरतलब है कि इस फिल्म में ऐश के हज़्बंड अभिषेक बच्चन भी हैं। ऐसे में, ऐश का मानना है कि अगर फिल्म में वह अभिषेक की बजाय शाहरुख के अपोजिट दिखेंगी, तो शायद ऑडियंस इसे हजम न कर पाए। कहीं न कहीं वे रियल लाइफ कपल को ही ऑनस्क्रीन कपल के तौर पर देखना चाहेंगे। इसी वजह से ऐश ने अपना माइंडसेट चेंज कर दिया और फिल्म नहीं करने का मन बना लिया है।
वैसे, देखा जाए, तो ऐश और एसआरके 'देवदास' में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन उसके बाद उनकी साथ में कोई भी फिल्म नहीं आई है। ऐसे में, फैंस ऐश-एसआरके की जोड़ी को साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं, लेकिन अब ऐश के इस फैसले के बाद ऐसा होना मुश्किल नजर आ रहा है।
सोचने वाली बात यह है कि अब जब ऐश ने किंग खान को रिजेक्ट कर दिया है, तो ऐसे में फराह खान क्या होगा? कटरीना और प्रियंका का नाम तो इस फिल्म के लिए पहले ही चर्चा में था, लेकिन अब लगता है कि करीना या दीपिका का नंबर लगेगा।
No comments:
Post a Comment