NEWS WAR MEDIA PVT LTD

उदयपुर।। पब्लिक प्लेस पर सिगरेट पीने से बॉलिवुड ऐक्टर बाज नहीं आ रहे है। इस बार 'मर्डर 3' फेम रणदीप हुड्डा को सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीते देखा गया।
राजस्थान के उदयपुर में बॉलिवुड ऐक्टर रणदीप हुड्डा पब्लिक प्लेस पर सिगरेट पीते पाए गए और इसकी वजह से उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है। उदयपुर के ड्रिस्ट्रिक्ट कलेक्ट्रेट कैंपस में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सार्वजनिक रूप से स्मोकिंग करने पर रणदीप के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज हुआ।
भट्ट कैंप के फेवरिट ऐक्टर रणदीप हुड्डा उदयपुर में एक फिल्म की शूटिंग करने गए थे। इस फिल्म में रणदीप के ऑपोजिट रिचा चड्ढा हैं। महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट इस फिल्म की प्रड्यूसर हैं। नो स्मोकिंग का बोर्ड लगे होने के बावजूद रणदीप शूटिंग के दौरान लगातार सिगरेट पी रहे थे।
रणदीप की इस हरकत को मीडियाकर्मियों के कैमरे में कैद कर लिया। न्यूजपेपर में फोटो छपने के बाद पुलिस ने रणदीप हुड्डा के खिलाफ केस दर्ज किया।
यह पहला मौका नहीं है जब बॉलिवुड सिलेब्रिटीज पब्लिक प्लेस पर सिगरेट पीते पकड़े गए हैं। संजय दत्त, शाहरुख खान, अजय देवगन, रणबीर कपूर के अलावा कई ऐक्टर पब्लिक प्लेस पर सिगरेट पीते पकड़े गए हैं।
No comments:
Post a Comment