Saturday, 20 July 2013
जेल में श्रीसंथ को 'कूल' रहने की सलाह दे रहे हैं गोपाल कांडा
kanafoosi....
नई दिल्ली. स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में फंसे क्रिकेटर एस श्रीसंथ इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद है। श्रीसंथ तिहाड़ में जेल नंबर एक के वार्ड संख्या 9 में हैं जिसमें हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा भी बंद हैं। कांडा गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले में जेल में हैं। पिछले हफ्ते मकोका लगने पर श्रीसंथ बेहद निराश हुए। उनके दोस्तों को फिक्र थी कि गुस्सैल स्वभाव वाले श्रीसंथ की तबीयत न खराब हो जाए। लेकिन जेल में मिलने के बाद श्रीसंथ के दोस्तों को लगा कि क्रिकेट के मैदान पर उग्र दिखने वाला यह तेज गेंदबाज शांत है।
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक श्रीसंथ से मिलने गए उनके एक दोस्त के मुताबिक श्रीसंथ के इस शांत स्वभाव के पीछे कांडा का असर है। जब श्रीसंथ अपसेट थे तो कांडा ने उनसे कहा कि वह काफी समय से तिहाड़ में बंद हैं और उनके जल्द रिहा होने के उम्मीद भी नहीं है। कांडा ने श्रीसंथ को यह भी सलाह दी कि वह मौजूदा हालात की वजह से निराश न हों और डेली रूटीन के मुताबिक अपना काम करें। साथ ही अपनी रिहाई को लेकर भी ज्यादा चिंता न करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment