Saturday, 20 July 2013

जानि‍ए कैसे कैसे पापड़ बेल कर पर्दे पर उतरते हैं आपके चहेते सि‍तारे

एक वो भी जमाना था जब अपनी नाक से परेशान शि‍ल्‍पा शेट्टी ने नाक की प्‍लास्‍टि‍क सर्जरी कराई। उस वक्‍त सर्जरी के बाद उनकी नाक का आकार मीडि‍या की सुर्खियां बना। लेकि‍न अब परि‍स्‍थि‍ति‍यां थोड़ी बदली हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कलाकार फि‍ल्‍म में रोल के मुताबि‍क स्‍कि‍ल डेवलप करने की कोशि‍श कर रहे हैं। हाल ही में आई फि‍ल्‍म भाग मि‍ल्‍खा भाग में अभि‍नेता फरहान अख्‍तर के जि‍स सि‍क्‍स पैक की बात सबकी जुबान पर है, वह उन्‍हें यूं ही नहीं मि‍ल गया। फि‍ल्‍म में नि‍भाए गए अपने कि‍रदार में जान डालने के लि‍ए फरहान अख्‍तर ने इसके लि‍ए पूरे 18 महीने जि‍म में पसीना बहाया। फरहान अकेले नहीं जो फि‍ल्‍म के कि‍रदार में रमने के लि‍ए अपने शरीर से लेकर अपनी भाषा तक चेंज करते हैं। प्रि‍यंका चोपड़ा, सैफ अली खान, हृति‍क रोशन और शाहरुख खान भी इसी लि‍स्‍ट में हैं। कपड़े उतारने के लिए किस स्‍टार ने लिए कितने पैसे और किसने कर दिया मना, जानिए फरहान अख्‍तर ने मि‍ल्‍खा सिंह के कि‍रदार में आने के लि‍ए 18 महीने तक जि‍म में वर्कआउट कि‍या। उन्‍होंने अपने बाल और दाढ़ी भी बढ़ाई जि‍ससे कि वह पूरी तरह से फ्लाइंग सि‍ख दि‍ख सकें। फि‍ल्‍म के पहले से लेकर फि‍ल्‍म खत्‍म होने तक उन्‍होंने पूरी तरह से एक खि‍लाड़ी जैसा जीवन व्‍यतीत कि‍या। भाषा में पंजाबी लहजे की ट्रेनिंग के लि‍ए उन्‍होंने गुलजार से ट्रेनिंग ली। लहजे को को थोड़ा उर्दू टच देने के लि‍ए उन्‍होंने अपने पि‍ता जावेद अख्‍तर से भी सीखा। इतना ही नहीं, उन्‍होंने अपना वजन भी बढ़ाया। फरहान के फि‍टनेस ट्रेनर समीर जौरा ने उनका शेड्यूल तय कि‍या। वैसे वजन को लेकर फरहान ने इस फि‍ल्‍म में काफी मुसीबतें भी झेलीं। सेना में नए भर्ती होने वाले जवान जैसा दि‍खने के लि‍ए उन्‍हें अपना वजन 15 कि‍लोग्राम तक घटाना भी पड़ा।

No comments:

Post a Comment