Saturday, 27 July 2013

अवैध संबंध के मामले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को जेल


news war media pvt ltd -
पटना : पत्नी को प्रताड़ित करने व नौकरानी से अवैध संबंध रखने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सलमान खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पत्नी व नौकरानी ने सलमान के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया था. पत्नी राजाबाजार इलाका व सलमान सब्जीबाग का रहनेवाला है. चोरी करते पकड़ाया चोर: कदमकुआं थाने के राजेंद्र नगर गोलंबर के पास चार्टर्ड एकाउंटेंट बालेश्वर लाल राजू के आवास में चोरी करते सोनू कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया. वह खेतान मार्केट के समीप झोंपड़पट्टी का रहता है. कदमकुआं थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि वह एक प्रोफेसर के आवास में हुई चोरी में शामिल था. पिस्टल के साथ अपराधी गिरफ्तार: हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले एक अपराधी को पुलिस ने पीरबहोर इलाके से गिरफ्तार किया है.उसके पास से एक लोडेड पिस्टल भी मिला है. उसके गिरोह के अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. हालांकि उसके नाम का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है. धरना दिया: अति व उपेक्षित पिछड़ा वर्ग कल्याण संस्थान संघ ने कारगिल चौक पर धरना दिया. संघ ने यहां पीड़ित दलित संजू देवी को न्याय दिलाने की मांग की. 13 जुलाई कोछोटकी बलियारी गांव की दलित संजु देवी के पति की हत्या कर दी गयी थी.

No comments:

Post a Comment