news war | मुंबई
विमानन कंपनी जेट एयरवेज को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 355.38 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है, जबकि बीते साल की इसी तिमाही में उसे 24.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। यह लगातार दूसरी तिमाही है जब जेट एयरवेज को नुकसान हुआ है।
जेट एयरवेज ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि जून 2013 की तिमाही में परिचालन से कुल आय घटकर 4,005.15 करोड़ रुपये रह गई जो पिछले साल की इसी तिमाही में 4,587.27 करोड़ रुपये थी।
बंबई शेयर बाजार में अपराह्न के कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 1.88 प्रतिशत नीचे 317.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था। एतिहाद-जेट सौदे को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड से सशर्त मंजूरी मिली है और इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलनी बाकी है।
00
No comments:
Post a Comment