Friday, 2 August 2013

सल्लू को नहीं मिला यूके का वीजा


NEWS WAR | मुंबई
एक तरफ सलमान खान की आने वाली फिल्म की लंदन में शूटिंग चल रही है और फिल्म के स्टार सल्लू अपने हिस्से की शूटिंग निपटाने के लिए लंदन नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसकी वजह है उन्हें यूके का वीजा न मिलना। सूत्रों ने बताया है कि सलमान का वीजा रिजेक्ट कर दिया गया है और इसके लिए कोई कारण भी नहीं बताया गया। माना जा रहा है कि वीजा रिजेक्ट होने की वजह वह 'हिट एंड रन केस' है, जिसमें मुंबई की अदालत सलमान खान पर आरोप तय कर चुकी है। इस मामले में सलमान 24 जुलाई को अदालत में पेश हुए थे, लेकिन अभी फैसला आना बाकी है। केस पर अगली सुनवाई 19 अगस्त को होनी है। सुरक्षा कारणों की वजह से यूके का वीजा हासिल करने के नियम कड़े होते जा रहे हैं, इसलिए सलमान का वीजा रिजेक्ट होने की वजह कोर्ट केस ही बताई जा रही है। सलमान खान को पिछले हफ्ते ही शूटिंग के लिए लंदन पहुंचना था, लेकिन वीजा न मिलने से शूटिंग अटकी हुई है और इसमें लगातार देरी हो रही है। फिल्म यूनिट के एक सदस्य ने बताया, 'हम वीजा के लिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इस प्रक्रिया को दोबारा करने में एक हफ्ते का समय लग जाएगा। उम्मीद है तब सलमान को वीजा मिल जाएगा और वे लंदन में मौजूद फिल्म की बाकी कास्ट के साथ शूटिंग शुरू कर सकेंगे।' इस फिल्म के निर्देशक साजिद नाडियावाला इस मामले पर टिप्पणी करने के लिए उपलब्ध नहीं थे।

No comments:

Post a Comment