Tuesday, 3 December 2013

BIGG BOSS: जिन्‍होंने बीच में छोड़ दिया सफर...


टीवी शो 'बिग बॉस' को लेकर इन दिनों यही बात चल रही है कि अजय देवगण शो की कंटेस्‍टेंट और अपनी साली तनिषा को शो से बाहर बुलाने की तैयारी कर रहे हैं. शो में अरमान कोहली से तनिषा की बढ़ रही नजदीकियों के कारण उनकी मां तनुजा भी कुछ ऐसा ही चाहती हैं. बहरहाल, इस तरह किसी कंटेस्‍टेंट का बीच में शो छोड़ना 'बिग बॉस' के लिए नया नहीं है. इससे पहले भी कई कंटेस्‍टेंट बीच में बिना नॉमिनेशन और वोटिंग के शो छोड़ कर जा चुके हैं... 'बिग बॉस-6' में नवजोत सिंह सिद्धू को उस वक्‍त बीच में शो छोड़ना पड़ा था, जब उनकी पत्‍नी नवजोत कौर ने चैनल वालों से उन्‍हें बाहर निकालने की अपील की थी. कौर ने कारण बताते हुए कहा था कि सिद्धू को गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से प्रचार करना है.

No comments:

Post a Comment