मनीष दुबे । कानपुर के बर्रा इलाके



में कल एक स्कूल की लापरवाही उस समय देखने को मिली जब स्कूल में पीजी की छात्रा आरुषि का पैर फिसल गया। जीने में पैर फिसलने के चलते आरुषि की नाक में गंभीर चोंट आयी तथा काफी मात्रा में उसका ब्लड भी निकला । आरुषि के खून से सने कपड़े उसकी चोंट और स्कूल मैनेजमेंट की पोल खोल रहे थे। बावजूद इसके स्कूल वालों ने आरुषि के परिजनों को बुलाकर किसी भी तरह की साफगोई व्यक्त नहीं कि।
छात्र के घर वालों ने छुट्टी के समय जब उसे लगी चोंट की जानकारी करनी चाही तो पूरा स्टाफ गोलमोल जवाब देता नजर आया।
स्कूलों में स्टाफ व मैनेजमेंट की लापरवाही समय समय पर सामने आती रहती है, पर इस लापरवाही का कोई माकूल जवाब देने को कोई तत्पर नही होता। हो न हो ये हादसा कल को कोई बड़ा रूप ले लेता, तब मामला सभी के संज्ञान में आता। लेकिन कहीं न कहीं इन संस्थाओं को चलाने वालों को भी जवाबदेह बनना पड़ेगा।
No comments:
Post a Comment