योगी बाबा ध्यान दो👋
दादानगर इंडस्ट्रियल इस्टेट के चौकी इंचार्ज ने कल एक ठेकेदार से 25000 रुपये की रकम ऐंठ ली. मामला घरेलू सिलेंडर से गैस वेल्डिंग का था. गैस से वेल्डिंग कर रहे कुछ लेबरों को अज्ञात दीवान साहब उठा ले गए. लेबरों को चौकी में बिठाकर चौकी इंचार्ज को खबर की गई. साहब आये ठेकेदार को तलब किया गया. चौकी इंचार्ज ने ठेकेदार को लेबरों सहित जेल भेजने की धमकी देकर चमकाया. ठेकेदार ने सेवा पूछी साहब ने जेल न भेजने की एवज में एक लाख रुपये की डिमांड रखी.
एक लाख की रकम सुनकर ठेकेदार सहित सभी लेबर जेल जाने को तैयार हो गए. ये देख चौकी इंचार्ज ने रकम घटाकर 25 हजार कर दी. बबलू नामक ठेकेदार ने उक्त रकम चौकी इंचार्ज को देकर मामला सुलटा लिया.
सबका साथ सबका विकास वाली सरकार के मातहत कैसे कैसे भाग्यविधाता सरीखे बने बैठे है योगी बाबा को इन जैसों से सीख लेनी चाहिए.
No comments:
Post a Comment