Thursday, 18 July 2019

गलगोटिया ने अपनी करतूते छुपाने को बंद कराया भड़ास पढ़ें


गलगोटिया प्रबंधन ने अपनी काली करतूतों पर पर्दा ना डालने देने के चलते देश के तमाम शोषित पत्रकारों की आवाज बुलंद करने वाली मीडिया की नम्बर वन वेबसाइट भड़ास4मीडिया को विदेश में लाखों रुपये खर्च करके बंद करवा दिया है. आपको बताते चलें भड़ास ने ध्रुव गलगोटिया व उनकी माँ को एक फ्रॉड में पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की खबर प्रमुखता से अपनी वेबसाइट में प्रकाशित की थी. गलगोटिया प्रबंधन ने इस मामले में भड़ास के फाउंडर एडिटर यशवंत सिंह से सम्पर्क कर खबर हटाने की मांग की थी जिसे यशवंत ने पर्याप्त सबूतों के हवाला देकर खबर हटाने से इनकार कर दिया था. तब से गलगोटिया एंड कम्पनी मौके की तलाश में थी. ऐड़ी चोटी का जोर लगा लेने के बावजूद भी जब इनके हाथ कुछ ना लगा तो अमेरिका में बैठे अपने चेलों से भड़ास के सर्वर को कॉपीराइट उल्लंघन का दोषी होने का फर्जी आरोप लगाकर वेबसाइट को ही ब्लॉक करवा दिया. इस बात की सूचना आज खुद यशवंत ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये दी है. पूरे देश मे भड़ास और यशवंत को चाहने वाले मीडिया वर्ग में रोष व्याप्त हो गया है. सभी गलगोटिया प्रबंधन को पानी पी पीकर कोस रहे है.

No comments:

Post a Comment