Monday, 22 July 2013

रोड ऐक्सिडेंट में एक परिवार के 16 लोगों समेत 17 की मौत

बीजापुर।। at news war media
कर्नाटक के बीजापुर जि़ले में सिंदगी शहर के पास सोमवार को जीप और बस की टक्कर में एक ही परिवार के 16 लोगों समेत 17 लोगों की मौत हो गई। इस ऐक्सिडेंट में 5 लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले 17 लोगों में से 16 लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। बीजापुर के एसपी अजय हिलोरी ने बताया कि जीप के ड्राइवर ने एक मोड़ पर गाड़ी को आगे निकालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान जीप एक बस से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग जीप में सवार थे और ये सभी गुलबर्गा से बासप्पावाडी जा रहे थे।

No comments:

Post a Comment