Monday, 22 July 2013
एक भारतीय के नाते मैं नहीं चाहता कि मोदी पीएम बनें: अमर्त्य सेन
नई दिल्ली ।। manish dubey at news war media
नोबेल पुरस्कार विजेता और मशहूर अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने कहा है कि एक भारतीय होने के नाते वह बीजेपी चुनाव समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहेंगे।
न्यूज चैनल सीएनएन-आईबीएन को दिए एक खास इंटरव्यू में अमर्त्य सेन ने कहा,'एक हिंदुस्तानी के रूप में मैं नहीं चाहता कि मोदी पीएम बनें। उन्होंने अल्पसंख्यकों को सुरक्षित महसूस कराने की पूरी कोशिश नहीं की।' साथ ही उन्होंने विकास के मोदी मॉडल की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि वह उस मॉडल के पक्ष में नहीं हैं। दिचस्प बात यह है कि सेन ने बिहार के विकास मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि विकास को सामाजिक बदलावों से अलग करके नहीं देखा जा सकता।
सेन का गुजरात मॉडल के बदले बिहार मॉडल की तारीफ करना राजनीतिक तौर पर भी अहम माना जा रहा है क्योंकि 2014 के आम चुनावों में यह सवाल प्रमुखता से उठता दिख रहा है कि विकास का कौन सा मॉडल इस देश के लिए बेहतर होगा। एक है इनक्लूसिव मॉडल जिसकी नुमाइंदगी का दावा केंद्र की यूपीए सरकार और बिहार की नीतीश सरकार करती है। दूसरा है गुजरात मॉडल जिसमें उच्च विकास दर को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है क्योंकि इसे ही गरीबी उन्मूलन का उपाय माना जाता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment