Tuesday, 30 July 2013

नए आकाश में 4जी और कॉलिंग फीचर


AGENCY |नई दिल्ली
।। आकाश प्रॉजेक्ट के तहत आने वाले अगले टैबलेट में कॉल करने की सुविधा होगी और यह 4जी सपोर्ट करेगा। सरकार ने प्रस्तावित टैबलेट के फीचर्स की जानकारी दी। इसके मुताबिक नए टैबलेट में बाहरी डोंगल के साथ फोन के रूप में काम करने का ड्राइवर होगा। यह टैबलेट 2जी, 3जी और 4जी डोंगल के साथ काम कर सकेगा। आकाश प्रॉजेक्ट का मकसद स्टूडेंट्स को सब्सिडी के आधार पर कम कीमत में टैबलेट देना है। पहला टैबलेट 5 अक्टूबर, 2011 को आया था और तब इसकी कीमत 2276 रुपए थी। बाद में सरकार ने इसी कीमत पर टैबलेट कुछ अडवांस फीचर जोड़े। आकाश के नया वर्जन में कई नए फीचर हैं, लेकिन अभी इसकी कीमत तय नहीं की गई है। नए वर्जन में ब्लूटूथ भी है, जबकि पहले के वर्जन में ब्लूटूथ नहीं था।

No comments:

Post a Comment