Tuesday, 30 July 2013

राजस्थान: मिड डे मील में छिपकली, 90 बच्चे बीमार


news war | जयपुर
राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा में एक सरकारी स्कूल में मंगलवार को बच्चों को मिड-डे मील के तहत जहरीला खाना परोस दिया गया, जिससे 90 बच्चे बीमार हो गए हैं। बच्चों की हालत बिगड़ने पर देखा गया तो मिड-डे मील की दाल में छिपकली मिली। बीमार बच्चों में से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें भीलवाड़ा रेफर किया गया है, जबकि 50 बच्चों का बनेड़ा अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अन्य 37 बच्चों को स्कूल परिसर में ही इलाज मुहैया कराया गया। खाने में छिपकली की बात पता चलते ही हड़कंप मच गया। तुरंत बच्चों को अस्पताल पहुंचाया जाने लगा। जिला कलेक्टर ओंकार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योतिस्वरूप शर्मा और सीएमएचओ आरसी सामरिया मौके पर पहुंचे और बच्चों का हाल जाना। इससे पहले भी राजस्थान के कई स्कूलों में पोषाहार में कीड़े, कॉक्रोच आदि मिलने की घटनाएं हो चुकी हैं। गौरतलब है कि बिहार के सारण जिले में हाल ही में जहरीले मिड-डे मील ने 23 बच्चों की जान ले ली थी।

No comments:

Post a Comment