Monday, 22 July 2013
प्रवक्ताओं को जुबानी जंग लड़ने के तरीके सिखा रहे हैं राहुल गांधी
manish dubey at news war media
नई दिल्ली।। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान बीजेपी का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। अपने प्रवक्ताओं और मीडिया सेल के सदस्यों के लिए कांग्रेस ने दिल्ली में एक खास वर्कशॉप का आयोजन किया है। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत दूसरे बड़े नेता इन्हें सरकार की उलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। यही नहीं, प्रवक्ताओं को जुबानी जंग लड़ने के गुर भी सिखाए जा रहे हैं।
कांग्रेस मीडिया कॉन्क्लेव नाम की इस वर्कशॉप में कांग्रेस के करीब 225 विभिन्न स्तरों के प्रवक्ता और मीडिया सेल के सदस्य शिरकत कर रहे है। इन लोगों को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यह बता रहे हैं कि यूपीए सरकार की उलब्धियों को लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए। मीडिया सेल को भी यह सिखाया जा रहा है कि अलग-अलग मीडिया को यूज करके किस तरह से अपनी बातों, नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाया जा सकता है।
जवाहर भवन में 2 दिन तक चलने वाली इस वर्कशॉप में सोशल मीडिया को यूज करने पर भी जोर दिया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक फेसबुक और ट्विटर के जरिए प्रचार करने में बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस काफी पिछड़ गई है। कांग्रेस ने एक स्पेशल सोशल प्लैटफॉर्म बनाया है, जिसका नाम 'खिड़की' रखा गया है। पार्टी प्रवक्ता इस प्लैटफॉर्म को इंटरैक्ट करने के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment