Monday, 22 July 2013
लोकसभा चुनाव: 'बिहार में नरेंद्र मोदी को पछाड़ देंगे नीतीश कुमार'
नई दिल्ली।। इस वक्त लोकसभा चुनाव होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी बिहार में सबसे ज्यादा सीटें हासिल कर सकती है, जबकि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में सूपड़ा साफ कर देंगी। इंग्लिश न्यूज चैनल सीएनएन आईबीएन और न्यूजपेपर द हिंदू के एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।
सर्वे में कहा गया है कि बीजेपी से अलग होने के बाद जेडीयू बिहार में 25 फीसदी वोटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी, जबकि आरजेडी को 24 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं, बीजेपी 22 फीसदी वोट के साथ बिहार में तीसरे स्थान पर होगी।
हालांकि इसमें यह भी कहा गया है कि बीजेपी के साथ गठबंधन टूटने पर जनमत जेडीयू के पक्ष में नहीं है, क्योंकि सर्वे में शामिल किए गए 38 फीसदी लोगों को लगता है कि नीतीश को नरेन्द्र मोदी को स्वीकार करना चाहिए था। सर्वे में शामिल 33 प्रतिशत लोग बीजेपी के साथ गठबंधन टूटने के
लिए जेडीयू को जिम्मेदार मानते हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment