Saturday, 27 July 2013

दिल्ली में बिजली की कीमतों में पांच फीसद तक इजाफा


NEWS DESK नई दिल्ली | news war media - नई दिल्ली : दिल्ली में बिजली की कीमतों में पांच फीसद की वृद्धि कर दी गई है। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग ने शुक्रवार को बिजली की कीमत बढ़ाने की घोषणा की। नई दरें 1 अगस्त से लागू होंगी। डीईआरसी के अध्यक्ष पी. डी. सुधाकर ने शुक्रवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिजली वितरण कंपनियों की आर्थिक स्थिति के मद्देनजर बिजली की कीमतों में पांच फीसद तक वृद्धि करने का फैसला किया गया है। सुधाकर ने बताया कि डीईआरसी ने बिजली की कीमतों में पांच फीसद की वृद्धि करने का फैसला जरूर किया है, लेकिन फ्यूल सरचार्ज के तौर पर ली जाने वाली राशि नहीं लेने का फैसला भी किया है। इसका परिणाम यह होगा कि नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में बिजली की कीमतों में करीब चार फीसद की वृद्धि होगी, वहीं बीएसईएस के वितरण क्षेत्र में आने वाले उपभोक्ताओं पर महज 0.5 प्रतिशत का बोझ ही बढ़ेगा। दूसरी ओर टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रूब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के उपभोक्ताओं पर दो प्रतिशत का ही भार पड़ेगा। डीईआरसी द्वारा घोषित की गई नई दरों के अनुसार 0 से 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 20 पैसे अधिक चुकाने होंगे जबकि 201 से 400 यूनिट तक बिजली जलाने वाले उपभेक्ताओं पर प्रति यूनिट 30 पैसे का बोझ पड़ेगा। 401 से 800 यूनिट तक बिजली जलाने वालों को भी 30 पैसे प्रति यूनिट तक अधिक कीमत चुकानी होगी जबकि 800 यूनिट से अधिक बिजली जलाने वालों को पहले की ही तरह सात रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल का भुगतान करना होगा। बॉक्स डीईआरसी की ओर से घोषित नई दरें स्लैब पहले अब 0 से 201 3.70 3.90 201 से 400 5.50 5.80 401 से 800 6.50 6.80 800 से अधिक 7 नोट : स्लैब यूनिट में और दर रुपये में एनडीएमसी इलाके की दरें स्लैब पहले अब 0 से 201 3.10 3.25 201 से 400 4.10 4.35 401 से 800 5.15 5.40 800 से अधिक 5.15 5.70 नोट : स्लैब यूनिट में और दर रुपये

No comments:

Post a Comment