BOLLYWOOD DESK : मुंबई AT news war media -
लेजेंड एक्टर मनोज कुमार को पेट में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें गाल ब्लाडर में दर्द के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सुत्रों के अनुसार अचानक ही मनोज कुमार के पेट में दर्द हुआ और वे असहज महसूस करने लगे। आनन-फानन में उन्हें अंधेरी स्थ्ति कोकिला बेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि उनके गाल-ब्लेडर में तकलीफ है।
सूत्रों के अनुसार मीडिया से बचने के लिए मनोज कुमार को उनके वास्तविक नाम हरिकृष्ण गोस्वामी के नाम से भर्ती कराया गया है। हांलाकि, मनोज कुमार ने वहां मौजूद अपनो शुभचिंतकों से कहा, 'मैं ठीक हूं और परेशान होने की कोई बात नहीं है।'
गौरतलब है कि मनोज कुमार बीमारी के कारण ही अपने नजदीकी दोस्त प्राण साहब के अंतिम संस्कार में नहीं जा सके थे। इसका अफसोस वो पिछले कई दिनों से जता रहे
No comments:
Post a Comment