Tuesday, 23 July 2013

सलमान-शाहरुख को गले मिलाने वाले को मिलता है नोबल पुरस्‍कार!


BOLLYWOOD DESK मुंबई.AT NEWS WAR MEDIA -
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान के बीच दूरियां मिटने की खबर सुर्खियों में है। कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दोनों सितारों के मिलने से फैंस तो खुश हैं ही, बड़ी तादाद में लोग सोशल मीडिया के जरिये अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं। माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर तो जैसे ट्वीट्स की बाढ़ सी आ गई है। कोई इसे अच्‍छा मान रहा है तो कोई इस खबर को तवज्‍जो दिए जाने पर देश के हालात पर तंज भी कस रहा है। आइए, कुछ ऐसे ही दिलचस्‍प ट्विट्स पर एक नजर डालते हैं... रमीज़ आलमगीर (‏@RameezAlamgir) का कहना है, 'सलमान ने शाहरुख को गले लगाकर ब्रेकिंग न्‍यूज दी। इसके बाद देश के कई हिस्‍सों में नेशनल हॉलीडे घोषित कर दिया गया है।' रॉकेट सिंह (@RocketSingh) लिखते हैं, 'सलमान ने शाहरुख को गले लगाया। देश की सबसे बड़ी समस्‍या का समाधान हो गया। अब भ्रष्‍टाचार, महंगाई, गरीबी जैसे छोटे मुद्दे रह गए हैं।' स्‍वामी (@mohitraj) ने ट्वीट किया है, 'सलमान ने शाहरुख को गले लगा लिया है। अब हमारी अर्थव्‍यवस्‍था 10 फीसदी की दर से विकास करेगी। चीनी सैनिक वापस अपने वतन लौट जाएंगे। सभी आतंकवादी सरेंडर कर देंगे और पेट्रेाल के दाम 50 फीसदी कम हो जाएंगे। साइको (@i_Psycho) ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है, 'यूपीए के नौ साल के कार्यकाल में यह एक और उपलब्धि है।' रामकृष्‍ण ने भी कुछ इसी अंदाज में ट्वीट किया है। उनका कहना है, 'यूपीए इसे अपनी उपलब्धियों और भारत निर्माण के विज्ञापन में शामिल कर सकती है।' रोहित सरदाना (@sardanarohit) ने ट्वीट किया है, 'इस साल का नोबल शांति पुरस्‍कार बाबा सिद्दीकी को दिया जाता है।' प्रियब्रत गांगुली (‏@gangul11) ने ट्वीट किया है, 'अब शाहरुख और सलमान ने एक दूसरे को गले लगा लिया है। इसे देखकर राखी जरूर मुस्‍करा रही होंगी और सबसे कह रही होंगी- मैंने कहा था न मेरे करन अर्जुन आएंगे।'

No comments:

Post a Comment