BOLLYWOOD DESK - at news war media -

पिछले काफी समय से बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी संन्यास लेकर जोगन बन गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने गुरु पर एक किताब भी लिखी है। 41 साल की ममता एक दशक से भी ज्यादा वक्त से चर्चा में नहीं रही हैं। उन्होंने एक आध्यात्मिक किताब 'एक योगिनी की आत्मकथा' लिखी है।
अप्राकृतिक सेक्स के आरोपी पति का दावा- मेरे पास हैं युक्ता मुखी के आपत्तिजनक वीडियो
बॉलीवुड से दूर जाने की वजह का खुलासा करते हुए ममता ने कहा कि कुछ लोग दुनिया के कामों के लिए पैदा होते है जबकि कुछ ईश्वर के लिए पैदा होते हैं। मैं भी ईश्वर के लिए पैदा हुई हूं।'
बॉलीवुड में वापसी के सवाल पर ममता ने कहा कि यह उसी तरह नामुमकिन है जिस तरह घी को फिर से दूध नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने ड्रग तस्कर विक्की गोस्वामी से शादी की खबरों पर भी सफाई दी। ममता ने कहा, 'मैंने कभी किसी से शादी नहीं की थी और न ही अब भी शादीशुदा हूं। यह सही है कि मैं विक्की से प्यार करती हूं लेकिन उसे भी पता होगा कि अब मेरा पहला प्यार ईश्वर है।'
कपड़े उतारने के लिए किस स्टार ने लिए कितने पैसे और किसने कर दिया मना, जानिए
हालांकि ममता ने इस बारे में खुलासा नहीं किया कि आखिर वह इतने दिनों तक कहां रहीं। उन्होंने कहा, 'पिछले 12-13 सालों से मैं कहां रही रही थी, क्या कर रही थी, यह मेरे परिवार वालों को भी नहीं पता है। क्योंकि यह आध्यात्मिक जगत की ऐसी मांग थी। 24 घंटों में 18 घंटे ईश्वर की सेवा में बीतते थे, ऐसे में किसी को देखने या किसी के बारे में सुनने का वक्त कहां था। मैंने बीते 12 सालों से मेकअप तक नहीं किया है। न ब्यूटी पार्लर गई हूं। फिल्में भी नहीं देखी। यहां तक कि बीते 12 साल से मैंने आईने में अपना चेहरा तक नहीं देखा है।'
No comments:
Post a Comment