Tuesday, 23 July 2013

शिष्या को लेकर फरार हुआ कलयुगी गुरू, MMS बना महिला को किया ब्लैकमेल


NEWS DESK - गोरखपुर.AT NEWS WAR MEDIA
मंगलवार का दिन जिले की कई महिलाओं के लिए बेहद अशुभ साबित हुआ। एक तरफ जहां जिले के हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने बलात्कार किया, वहीँ शहर में एक महिला का एमएमएस बनाकर ब्लैकमेलिंग का मामला भी सामने आया है। इसके अलावा एक ट्यूशन पढ़ाने वाला लवगुरु का छात्रा को लेकर फरार होने का मामला भी सामने आया है। मंगलवार की दोपहर हरपुर बुदहट में एक सात वर्षीय बच्ची को उसके पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। जानकारी के मुताबिक बच्ची का पिता किसी काम से हरनही गांव गया हुआ था। इस बीच गांव का ही एक युवक बच्ची को बहला फुसलाकर सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को बच्ची के पिता के लौटने पर उसे जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। रात हो जाने और बारिश में रास्ता ख़राब हो जाने के चलते पुलिस बच्ची को लेकर जिला अस्पताल तक नहीं पहुंच पाई। पुलिस ने बुधवार को बच्ची का मेडिकल कराने की बात कही है।

No comments:

Post a Comment