Tuesday, 23 July 2013

यूपी में गैंगरेप के बाद जिंदा जलाया, सपा सांसद ने कहा- वारदातें सब जगह होती हैं

MANISH DUBEY कानपुर/हमीरपुर/प्रतापगढ़.at news war media -
उत्तर प्रदेश में सरकार और सत्‍ताधारी सपा के मुखिया भले ही प्रदेश से जंगल राज के खात्मे के साथ महिलाओं की सुरक्षा की बात कहते रहे हैं, लेकिन हर दिन हो रहीं बलात्कार की घटनाएं उनके दावे की धज्जियां उड़ा रहीं हैं। सपा प्रमुख मुलायम सिंह के गढ़ इटावा में एक बलात्‍कार पीडि़त को जिंदा जला दिया गया। शुक्रवार सुबह अस्‍पताल में उसकी मौत हो गई। ( विस्तृत खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए) वहीं इटावा में हुए रेप पर सपा सांसद नरेश अग्रवाल का कहना है कि इतने बड़े देश में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। देखना यह है कि सरकार इस पर कैसे रिएक्ट करती है। आप तो ऐसे बात कर रहे हैं जैसे यह कोई अनोखी घटना हो, अखबार उठाइए और देखिए ऐसी घटनाएं देश के हर राज्य में होती हैं। प्रतापगढ़ में हुए रेप की घटना के बारे में उन्होंने कहा कि इस मामले में एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है। प्रतापगढ़ में आरोपी के एक रिश्तेदार ने पीड़िता की जुबान काट दी थी। इटावा के मामले में उन्होंने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा होनी चाहिए। प्रदेश पुलिस का कहना है कि रेप के मामलों में गवाहों की सुरक्षा बढ़ाने के बारे में विचार किया जा रहा है। वहीं प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा है कि लड़की ने ही खुद को आग लगाई है। प्रदेश में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय का घेराव किया। उनकी मांग है कि प्रतापगढ़ और इटावा में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार की न्यायिक जांच करवाई जाये।

No comments:

Post a Comment