agency:दुबई at news war media -
दुबई में एक रेप पीड़ित युवती अंधे कानून का शिकार हो गई। दुबई में बिजनेस के काम से गई युवती के साथ रेप हो गया था और पुलिस ने उसे ही उठा कर जेल में डाल दिया। रेप पीड़ित युवती को पुलिस ने गैर-मर्द के साथ सेक्स करने का आरोपी बनाया और 16 महीने के लिए जेल में डाल दिया। जबकि रेप के आरोपी युवक को तेरह महीने की सजा हुई थी। पीड़ित युवती नॉर्वे की है और उसी ने पुलिस को फोन कर अपने साथ रेप होने की जानकारी दी थी। वहीं हर तरफ से हो रही आलोचनाओं के बाद दुबई पुलिस को महिला को रिहा करना पड़ा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उन्हें रिहा कर दिया गया है और अब वह नार्वे जाने के लिए आजाद हैं।
युवती के बयान आश्चर्यजनक हैं। उसके मुताबिक जब उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पहले उन्होंने युवती से पूछा- क्या आप सिर्फ इसलिए शिकायत करना चाहती हैं कि आपको इसमें मजा नहीं आया? लेकिन युवती के शिकायत दर्ज कराने पर अड़ी रहने पर पुलिस ने उसे ही दोषी बना दिया।
No comments:
Post a Comment