Tuesday, 23 July 2013

गुड़गांव में फिर गड़बड़: 6 लड़कों के साथ शराब पीते धरी गईं 3 नाबालिग लड़कियां

गुडग़ांव.desk news war media -
गुडग़ांव में जिला प्रशासन की विशेष टीम ने रविवार शाम विपुल अगोरा मॉल स्थित क्लब-18 बार में 9 नाबालिगों को शराब पीते पकड़ा। इनमें 6 लड़के व 3 लड़कियां हैं। बार का चालान कर दिया गया है। छापे के दौरान कुल 25 लोग बार में मौजूद थे। बार का कोई कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं होने के कारण स्टॉक रजिस्टर चेक नहीं किया जा सका। टीम ने साउथ प्वाइंट मॉल स्थित राइनो क्लब, सेवन्थ डिग्री माइक्रो ब्रेवरीज, बज्ज इन व मीडिया कैफे का भी निरीक्षण किया। 14 जुलाई को एमजी रोड स्थित बज्ज इन बार में 100 बच्चों को शराब परोसने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने विशेष टीम बनाई है। इस मामले में एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने केस बनाकर चंडीगढ़ स्थित विभाग के कलेक्टर को भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment