Tuesday, 23 July 2013

पूजा भट्ट की फिल्म 'बैड' की शूटिंग में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का हंगामा

उदयपुर.at news war media - फिल्म अभिनेत्री से निर्माता बनी पूजा भट्ट को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अपना निशाना बनाया है। पूजा भट्ट का कहना है कि उनकी फिल्म 'बैड' की शूटिंग राजस्थान के उदयपुर की सेंट्रल जेल में चल रही थी। इसी दौरान 50-75 लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूजा भट्ट के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और शूटिंग बंद करने की धमकी देने लगे। लोगों ने सेट को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। पूजा भट्ट का कहना है कि अगर वह अकेली होती तो उनसे निपट लेती लेकिन उनके साथ कम से कम सौ लोगों की टीम थी जिनकी जिम्मेदारी भी उनकी ही बनती थी। ऐसे में वह घबरा गई थीं। पूजा भट्ट ने इस हमले को लेकर कई ट्वीट किए हैं। एक ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें राज्य में होने जा रहे चुनावों के लिए राजनीतिक दलों ने बलि का बकरा बनाया है, जो अपनी ताकत दिखाने के लिए ऐसे गुंडों को पालते हैं। आगे पूजा ने कहा कि वह सेंट्रल जेल के अधिकारियों का शुक्रिया अदा करती हैं। विशेष तौर पर डॉ. जोशी का और उनके कांस्टेबलों का, जिन्होंने भीड़ से निपट कर उन्हें और उनकी टीम को बचाया। पूजा आगे कहती हैं कि जो सत्ता में बैठे हुए लोगों को सच दिखाने की हिम्मत करते हैं तो ये लोग होटलों में तोड़फोड़ करते हैं, फिल्मों के होर्डिंग्स फाड़ देते हैं, पोस्टर जला देते हैं। अभी शूटिंग शुरू हो गई है लेकिन दुर्भाग्य से एक कांस्टेबल को भीड़ से निपटने के दौरान चोट लग गई। क्या ऐसी हरकत को माफ किया जा सकता है?

No comments:

Post a Comment