Saturday, 20 July 2013

पत्‍नी पर जुल्‍म: जज पर मर्डर का आरोप, अप्राकृतिक सेक्‍स मामले में युक्‍ता का पति कोर्ट में

गुडग़ांव. पत्‍नी पर जुल्‍म के दो मामले आज सुर्खियों में हैं। एक मामला गुड़गांव का है और दूसरा मुंबई का। मुंबई की एक कोर्ट में पूर्व मिस वर्ल्ड युक्‍ता मुखी के पति की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी है। उनके पति प्रिंस तुली के खिलाफ युक्‍ता ने हिंसा और आप्राकृतिक सेक्‍स करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, गुड़गांव के सीजेएम के ससुराल वाले आरोप लगा रहे हैं कि सीजेएम ने परिवार वालों के साथ मिल कर अपनी पत्‍नी का कत्‍ल कर दिया है। पुलि‍स ने जज पर अपनी पत्‍नी की हत्‍या करने का मुकदमा दर्ज कर लि‍या है। गीतांजली की पोस्‍टमार्टम रि‍पोर्ट में यह भी सामने आया है कि उन्‍हें तीन गोलि‍यां मारी गईं और उनपर डंडे से भी वार कि‍या गया। पूर्व मि‍स वर्ल्‍ड युक्‍ता मुखी के साथ अप्राकृति‍क सेक्‍स कर रहा था पति! चीफ ज्यूडिशियल मजिस्‍ट्रेट की पत्नी गीतांजलि की मौत को लेकर पुलिस भले ही असमंजस में हो, लेकिन मृतका के परिजन इसे हत्या मान रहे हैं। हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर गीतांजलि के परिजन शुक्रवार शाम पुलिस कमिश्नर आलोक मित्तल से मिले थे। पुलिस एक घंटे तक यह समझाने में लगी रही कि प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। शुक्रवार शाम मृतका गीतांजलि के भाई प्रदीप अग्रवाल, जीजा राजीव बंसल, अमित जिंदल व मामा राजकुमार अग्रवाल गीतांजलि मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे। जानकारी मिली है कि इस दौरान कमिश्नर ने जांच के लिए गठित एसआईटी के अधिकारियों को भी बुलाया था। परिजन यह मानने को तैयार ही नहीं थे कि कोई आत्महत्या के लिए खुद को तीन गोलियां मार सकता है। गीतांजलि के घर वालों का कहना है कि सीजेएम और उनके घर वाले कुछ दिनों से उसे परेशान कर रहे थे। मौत से कुछ दिन पहले अपनी बहन से गीतांजलि ने तनाव में रहने की बात कही थी। इस मामले में जज की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।

No comments:

Post a Comment