Saturday, 20 July 2013
अप्राकृतिक सेक्स के आरोपी पति का दावा- मेरे पास है युक्ता मुखी का आपत्तिजनक वीडियो
मुंबई.
पत्नी पर जुल्म के दो मामले सुर्खियों में हैं। एक मामला गुड़गांव का है और दूसरा मुंबई का। मुंबई की एक कोर्ट में पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी के पति की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई है। उधर, गुड़गांव के सीजेएम के ससुराल वाले आरोप लगा रहे हैं कि सीजेएम ने परिवार वालों के साथ मिल कर अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है।
कोर्ट ने युक्ता के पति प्रिंस तुली को गिरफ्तारी से राहत दे दी है। इस मामले पर अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी तब युक्ता के पति को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। तुली अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देने शनिवार को कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने हलफनामा दायर कर कहा कि इससे पहले भी युक्ता मुखी ने आरोप लगाए हैं। उन्हें हर बार कोर्ट से राहत मिली है इसलिए इस बार भी राहत दी जाए। तुली के वकीलों ने कहा कि युक्ता और प्रिंस एक साथ नहीं रह रही हैं ऐसे में उनके आरोपों को लेकर संदेह होता है।
युक्ता का कहना है कि वह तलाक नहीं चाहती हैं। वह बस इतना ही चाहती हैं कि उनके पति से उनके रिश्ते सुधर जाएं।
युक्ता मुखी का अपने पति से हुए विवाद में दिन-ब-दिन और भी गंदगी आती जा रही है। शुक्रवार को युक्ता मुखी के वकील ने अदालत को बताया कि मुखी के पति प्रिंस तुली के पास उनकी कुछ अनुचित वीडियो क्लिप्स हैं जिन्हें तुरंत सीज किए जाने की जरूरत है। तुली ने धमकी दी है कि वो उन वीडियो क्लिप्स को सार्वजनिक कर देंगे। इसके अलावा युक्ता के वकील तौबन इरानी ने प्रिंस तुली के वकीलों द्वारा अग्रिम जमानत की अर्जी को भी खारिज करने की कोर्ट से अपील की। प्रिंस तुली के वकील अविनाश गुप्ता और फिल्जी फ्रेडरिक ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। वहीं युक्ता मुखी ने कोर्ट को बताया है कि हालांकि वह अपना सारा सामान प्रिंस के घर से ले आई थी, लेकिन अपने साथ वह जो दो करोड़ रुपयों का स्त्रीधन लेकर आई थी, उसमें से उसे सिर्फ 2 लाख रुपये ही वापस मिले हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment