Saturday, 20 July 2013
सलमान खान के खिलाफ मुंबई की अदालत में अदालत की अवमानना की शिकायत
मुंबई. दबंग अभिनेता सलमान खान के खिलाफ एक सामाजिक कार्यकर्ता ने खिलाफ मुंबई की एक अदालत में शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत उनके खिलाफ अदालत में चल रहे हिट एंड रन केस मामले की जानकारी देने को लेकर है। सलमान खान ने हाल ही में एक वेबसाइट के जरिए मीडिया और अपने फैंस को अपने केस की अपडेट्स देनी शुरू की है। शिकायत करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता ने सलमान के इस काम को अदालत की अवमानना बताया है।
शिकायत के मुताबिक सलमान खान फाइल्स डॉट कॉम नाम की वेबसाइट पर अपने केस की जानकारी दे रहे हैं। जो कि अदालत की अवमानना है। मुंबई की सेशन कोर्ट ने जून में सलमान पर गैर इरादतन हत्या का मामला चलाने के निर्देश दिए थे। इस धारा में अधिकतम दस साल तक की कैद हो सकती है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment