NEWS DESK लखनऊ : at news war media -
लखनऊ : शासन ने मंगलवार को चार आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। महत्वपूर्ण पदों पर तैनात इन सभी अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक स्थापना एसके माथुर, आगरा के एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे, गाजियाबाद के एसएसपी नितिन तिवारी और सहारनपुर के एसएसपी विजय यादव को पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
No comments:
Post a Comment