Monday, 22 July 2013

केट मिडलटन ने बेटे को जन्म दिया, ब्रिटेन में जश्न

agency लंदन।। at news war media
प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन ने सेंट मेरी अस्पताल में एक लड़के को जन्म दिया है। ब्रिटिश ताज के उत्तराधिकारी के आगमन की सूचना के साथ ही ब्रिटेन में खुशियों की लहर दौड़ गई। केनसिंग्टन पैलेस ने बताया कि 31 वर्षीय डचेज़ ऑफ कैम्ब्रिज ने स्थानीय समय के अनुसार शाम चार बजकर 24 मिनट पर लड़के को जन्म दिया। आधिकारिक रूप से नामकरण होने से पहले ड्यूक और डचेज ऑफ कैम्ब्रिज की पहली संतान को प्रिंस कैम्ब्रिज के नाम से जाना जाएगा। डचेज ऑफ कैम्ब्रिज केट मिडलटन को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अपने पति ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम के साथ कार में पश्चिम लंदन के पैडिंगटन स्थित सेंट मेरी अस्पताल पहुंची थीं। [ जारी है ] केट की देखरेख इंग्लैंड की महारानी की पूर्व स्त्री रोग विशेषज्ञ मार्कस सेचेल के नेतृत्व में हो रही थी। उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों के दल में महारानी की मौजूदा स्त्री रोग विशेषज्ञ भी थीं। केट ने अस्पताल के प्राइवेट लिंडो विंग में बच्चे को जन्म दिया, जहां प्रिंस विलयम और उनके छोटे भाई प्रिंस हैरी का जन्म हुआ था। केट की मां केरोल और बहन पीपा बच्चे के जन्म के समय केट के साथ थे।

No comments:

Post a Comment