NEWS WAR MEDIA ।। फैजाबाद ।।
यूपी के सीएम अखिलेश यादव की प्रतीक्षा मे फैजाबाद की तहसीलो मे करीब 6713 लैपटॉप एक मास से वितरण के लिए पड़े हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारियो के हाथ पांव फूल रहे है। भीषण वर्षा से इन्हे बचाना मुश्किल हो रहा है क्योंकि पानी व नमी से लैपटॉप तुरन्त खराब हो सकते है। डीएम के अनुसार अभी तक सीएम का लैपटॉप बांटने के लिए कार्यक्रम तय नही हुआ है।
सुरक्षा की कवायदः शिक्षा विभाग॒ के सूत्रो ने बताया॒ कि बारिश व नमी से लैपटॉप को बचाने के लिए डीएम का आदेश आया था। इसके बाद हजारों रुपए की लागत से प्लास्कि की पन्नी खरीद कर हर लैपटॉप को इससे कवर किया गया। तहसीलो मे भी इनकी सुरक्षा करने के निर्देश दिए गए है। फैजाबाद मंडल के किसी भी जिले मे अभी तक फ्री लैपटॉप इंटर पास छात्र छात्राओ को नही मिला है। बाराबंकी सुल्तानपुर अंबेडकरनगर फैजाबाद के लिए चयनित कुल छात्र-छत्राओ मे से केवल 20 प्रतिशत बच्चो को लैपटॉप के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। वह भी अधर मे लटके हैं। जबकि नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। उधर, इस सत्र के इंटर पास छात्रो का कहना है कि उनका नंबर शायद ही इस साल आ सके। फैजाबाद के ही 32 हजार चयनित पात्रो में से जिन्हें लैपटॉप नही दिया जा रहा है वे अखिलेश सरकार से बेहद नाराज हैं।
No comments:
Post a Comment