Saturday, 27 July 2013

'आप' से टूटकर बनी 'बाप'


MANISH DUBEY | NEWS WAR MEDIA PVT.LTD. -
नई दिल्ली।। आम आदमी पार्टी (आप) में टिकट को लेकर खींचतान शुरू हो गई है और इसका नतीजा यह हुआ कि कुछ वॉलंटियर्स 'आप' का 'बाप' लेकर चुनावी समर में उतरने के लिए कमर कस रहे हैं। भारतीय आम आदमी परिवार (बाप) नाम से चंद वॉलंटियर्स का यह ग्रुप रविवार को जंतर मंतर पर धरना देगा। इनका आरोप है कि 'आप' के दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट सिलेक्शन प्रोसेस में गड़बड़ी है। एक प्रेस रिलीज भेजकर 'बाप' ने धरने की जानकारी दी। इसमें हरिनगर, जनकपुरी, तिलकनगर और लक्ष्मीनगर विधानसभा के 7 वॉलंटियर्स के नाम हैं। ये खुद का 'आप' के पुराने वॉलंटियर्स बता रहे हैं और इनका दावा है कि कई वॉलंटियर्स आप की नीतियों से असंतुष्ट हैं और रविवार को जंतर मंतर पर और लोग भी जुटेंगे। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने अलग-अलग विधानसभा सीटों से 'आप' का टिकट पाने के लिए आवेदन किया था लेकिन इन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया। ये लोग अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। हालांकि, इनका आरोप है कि केजरीवाल की तरफ से पत्र का जवाब तक नहीं दिया गया।

No comments:

Post a Comment