Tuesday, 30 July 2013

द्वारका-नोएडा लाइन पर मेट्रो यात्रियों के पसीने छूटे


NEWS DESK | NEW DELHI - दिल्ली मेट्रो की द्वारका से नोएडा सिटी सेंटर और वैशाली लाइन पर शादीपुर तथा पटेल नगर के बीच ओवरहेड इलेक्‍ट्रिक लाइन में गडबडी के कारण सोमवार को दिन में मेट्रो सेवा पौने दो घंटे तक बाधित रही। दिल्ली मेट्रो के प्रवकता के अनुसार ओवरहेड इलैकिट्रक लाइन में यह गड़बड़ी दिन में डेढ बजे के करीब शादीपुर तथा पटेल नगर खंड के बीच आई और इसे दुरूस्त करने में मेट्रोकर्मियों को डेढ घंटे तक मशकक्त करनी पड़ी। करीब सवा तीन बजे इस लाइन पर सामान्य सेवा बहाल कर दी गई। उन्होंने बताया कि गडबडी के कारण करोल बाग और कीर्ति नगर के बीच ट्रेनों को सिंगल लाइन पर चलाया गया। इस खंड पर एक ही लाइन के चालू होने के कारण ट्रेनों को रोक रोक कर चलाये जाने से यात्रियों को उनके गंतव्य में पहुंचने में काफी देरी हुई और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के हर स्टेशन पर लगभग 8 से 10 मिनट तक रुकने के कारण इंटरचेंज स्टेशन राजीव चौक पर यात्रियों की भारी भीड जमा हो गई और ट्रेनें ठसाठस भर कर चली।

No comments:

Post a Comment