BOLLYWOOD DESK | NEWS WAR MEDIA -

हॉलीवुड के सुपर स्टार अलपचीनो, अक्षय कुमार की फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दुबारा के ट्रेलर को देखकर अपनी फिल्म गॉड फादर की यादों में खो गये।
अलपचीनो ने कहा कि मुझे हाल ही में मेरे बिजनेस पार्टनर और मित्र बैरी नावेदी ने अक्षय कुमार की फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई का प्रोमो दिखाया है। इस फिल्म के प्रोमो को देखकर मैं अपनी फिल्म गॉड फादर की यादों में खो गया।
अलपचीनो ने वर्ष 1972 में प्रदर्शित फिल्म द गॉड फादर में अभिनय किया था। अक्षय कुमार ने कहा कि मैं अलपचीनो का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और उनके काम से काफी प्रभवित हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि जिस तरह से उन्हें फिल्म का प्रोमो पसंद आया है पूरी फिल्म भी पसंद आयेगी।
वहीं फिल्म के निर्देशक मिलन लुथरिया ने कहा कि अलपचीनो मेरे ऑल टाइम फेवरेट हैं। फिल्म का प्रोमो उन्हें पसंद आया है इसके लिये मैं उन्हें धन्यवाद कहता हूं।
उल्लेखनीय है कि एकता कपूर निर्मित और मिलन लुथरिया निर्देशित वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दुबारा में अक्षय कुमार एक अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार रुपहले पर्दे पर निभाने जा रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान की मुख्य भूमिका है। फिल्म 15 अगस्त को प्रदर्शित होगी।
No comments:
Post a Comment