Wednesday, 31 July 2013

गाजियाबाद: शादी करने से मना करने पर फेंका तेजाब


NEWS WAR | गाजियाबाद
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बावजूद महिलाओं पर तेजाब फेंकने की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। ताजा मामला गाजियाबाद का है। यहां शादी करने से मना करने पर शुक्रवार सुबह मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एक महिला पर तेजाब फेंक दिया। बुरी तरह झुलसी महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। विजयनगर क्षेत्र की सुदामापुरी में एक रिक्शा चालक अपनी पत्‍‌नी व दो बच्चों के साथ रहता है। पत्‍‌नी घरों में नौकरानी का काम करती है। महिला के पति का एक मित्र लाखन उस पर बुरी नजर रखता था। वह महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। इस पर उसने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। सुबह महिला काम पर जा रही थी। इस दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर लाखन अपने एक साथी के साथ आया और उस पर तेजाब फेंककर फरार हो गया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला 50 फीसद तक झुलस गई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

No comments:

Post a Comment