Wednesday, 31 July 2013

गाजियाबाद: होटल में रूसी युवती की अश्लील क्लिप बनाने की कोशिश


NEWS WAR | कौशांबी
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कौशांबी स्थित होटल एट रेजीडेंसी में रूसी युवती के साथ छेड़छाड़ व अश्लील वीडियो क्लिप बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी वेटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वेटर के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में रूसी दूतावास को भी सूचना दे दी गई है। कौशांबी के होटल एट रेजीडेंसी में गुरुवार की शाम आई एक रूसी युवती की रात के समय चोरी छिपे अश्लील क्लिप बनाने की बात सामने आने से पुलिस के आला अधिकारी शुक्रवार सुबह होटल पहुंच गए। युवती व उसके गाइड दीपक की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने होटल के वेटर के खिलाफ चोरी छिपे अश्लील क्लिप बनाने व छेड़खानी के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे होटल के कमरा नबंर-105 में आई थी। कुछ देर बाद उसका गाइड चला गया। गुरुवार की रात युवती कमरे में सो रही थी, इसी बीच उसने फोन कर पानी मांगा। कुछ देर बाद होटल का वेटर सुनील पानी लेकर पहुंचा। रात 2.30 बजे के करीब युवती कमरे में अकेले सो रही थी। तभी होटल का वेटर सुनील वहां पर डुप्लीकेट चाभी की मदद से दरवाजा खोलकर अंदर घुस गया और उनके बगल में आकर लेट गया। इसके बाद उसने मोबाइल से क्लिप बनानी शुरू कर दी। मोबाइल की फ्लैश लाइट चमकने के कारण युवती की नींद खुल गई। युवती ने शोर मचाने पर वेटर भागने लगा। इस पर युवती ने उसका पीछा किया और होटल की लॉबी से उसे पकड़ लिया। इतना होने पर वह पैरों में गिरकर इसकी शिकायत न करने की बात कहते हुए माफी मांगने लगा। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और वेटर ने युवती को होटल के कार्यालय में शिकायत के लिए जाने से रोक दिया।

No comments:

Post a Comment