Wednesday, 31 July 2013

बसपा नेता की गुंडई से तंग युवती ने लगाई फांसी


NEWS WAR | मुरादाबाद
खुद को बसपा नेता बताने वाले दबंग की मनमानी से तंग युवती ने मौत का रास्ता चुन लिया और फांसी लगा ली। युवती को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। आरोपी पकड़ से बाहर है। नेतागीरी के नाम पर दबंगई का शिकार हुआ नागफनी थाना क्षेत्र के दौलताबाग इलाके में किराये के मकान में रहने वाला एक परिवार। गृहस्वामी दर्जी का काम करता है तो पत्नी घरों में साफ-सफाई कर गुजर बसर कर रहे हैं। आर्थिक तंगी के चलते 20 वर्षीय बेटी की पढ़ाई पांच साल पहले छूट चुकी है। परिजनों के अनुसार बारादरी के दर्जियान मुहल्ले में रहने वाले मेराज पाशा ने कुछ वर्ष पहले खुद को बसपा नेता बताते हुए मदद का वादा कर नजदीकी बढ़ानी शुरू कर दी। कुछ दिन बाद युवती को परेशान करना आरंभ कर दिया। बसपा सरकार के समय सत्ता की धमकी देकर कई दफा युवती पर शादी के लिए दबाव बनाया। इससे इंकार करने पर युवती और परिजनों से अभद्रता शुरू कर दी। गुरुवार आधी रात मेराज के खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खोला तो उसने काफी देर तक गालियां व धमकी दीं। इससे परिवार दहशत में पूरी रात सोया नहीं। मानसिक उत्पीड़न से परेशान युवती ने शुक्रवार सुबह खुद को खत्म कर समस्या के खात्मे की उम्मीद में फांसी लगा ली। घर की छत में पंखे से दुपंट्टे पर लटकी बेटी को परिजनों ने देख लिया और तत्काल जिला अस्पताल ले गए। यहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। सीओ ने बताया कि बसपा में सक्रिय रहे मेराज पाशा के खिलाफ नागफनी थाने में मुकदमा दर्ज कर दबिश दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment