Wednesday, 31 July 2013

दिल्ली में दिनदहाड़े कार में लड़की से रेप की कोशिश, दो गिरफ्तार


NEWS WAR | नई दिल्ली
एकाउंटेंट युवती की बहादुरी के चलते राजधानी एक बार फिर शर्मसार होने से बच गई। दफ्तर से काम निपटा कर रात में घर जा रही युवती को दो युवकों ने कार में खींचकर चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के चिल्लाने पर गाड़ी में संगीत की आवाज बढ़ा दी गई। हार ना तानते हुए युवती ने रफ्तार कम होते ही गेट खोलकर बाहर छलांग लगा दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार के पहिये के नीचे पैर आ जाने से युवती घायल हुई है। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में प्रयुक्त कार को बरामद भी कर लिया। जानकारी के अनुसार युवती करोलबाग में एकाउंटेंट का काम करती है। रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने घर लौट रही थी। किराड़ी मुबारकपुर रोड पर कार सवार युवकों ने अचानक हाथ पैर पकड़कर युवती को कार के अंदर धकेल दिया। युवती को लेकर कार सवार भागने लगे। युवती बचाव में चिल्लाता देख कार में संगीत बजा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार युवती काफी समय तक कार के अंदर युवकों से संघर्ष करती रही। एक निजी स्कूल के समीप कार की रफ्तार कम हुई तो किसी तरह दरवाजा खोलकर उसने बाहर छलांग लगा दी। इससे एक पैर कार के पहिये के नीचे आ गया। इसके बाद कार सवार युवक गाड़ी को तेज रफ्तार में वहां से भगाकर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को देने के साथ राहगीरों ने युवती को मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने युवती की हालत को देखते हुए उसने सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment