NEWS WAR | सिरसा

करीब डेढ़ साल पहले हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले प्रवीण के मोबाइल फोन पर मिस काल आई। किसी परिचित का नंबर जान जब उसने फोन मिलाया तो एक युवती की मधुर आवाज कानों में पड़ी। धीरे-धीरे बातों का सिलसिला शुरू हुआ और प्रेम परवान चढ़ने लगा। एक-दूसरे से मिलने को बेताब यह प्रेमी जोड़ा अपने-अपने घरों से भाग निकला। ट्रेन के सफर में जब बेटिकट पकड़े गए तो 500 रुपये का जुर्माना देकर छूटे। समाज के बहिष्कार व तानों को ताक पर रखकर उन्होंने अदालत में जाकर शादी कर ली। इतने प्यार के बावजूद रविवार को न जाने क्या हुआ कि दंपति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
गांव भूना निवासी अरुण कुमार (22) की पत्नी रेणु गुप्ता (18) लखनऊ के भोलाखेड़ा, छोटी नहर, मोहल्ला इंद्रपुरी की रहने वाली थी। परिजनों ने अंतरजातीय विवाह की इजाजत नहीं दी तो दोनों ने 12 अप्रैल, 2012 को कोर्ट मैरिज कर ली। रेणु की मां ने शादी को अपना लिया, मगर पिता राज नारायण गुप्ता अभी तक नाराज थे। उनकी खुदकुशी को लेकर परिवार व गांव के लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं।
रेणु को मायके न जा सकने और पिता की नाराजगी का गम सताता था। सामाजिक तानों को भी कारण बताया जा रहा है। रविवार दोपहर बाद प्रवीण मां को घर पर अकेला छोड़ पत्नी के साथ खेत की ओर चला गया। वहां दोनों के बीच किसी बात पर मनमुटाव हो गया। आपसी कहासुनी में आवेश में आए दंपति ने खेत में बने कमरे में फांसी लगा ली।
No comments:
Post a Comment