BOLLYWOOD DESK | NEWS WAR MEDIA -

बॉलीवुड की हॉट दिवा और महेश भट्ट की सुपुत्री आलिया भट्ट महानायक अमिताभ बच्चन और हॉट अभिनेत्री सोनम कपूर को सबसे ज्यादा स्टाइलिश मानती हैं।
इंडियन ब्राइडल फैशन वीक में हिस्सा लेने पहुंचीं आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में सर्वाधिक स्टाइलिश रहने संबंधी एक सवाल के जवाब में कहा कि जहां तक फैशन का सवाल है सोनम कपूर सबसे बेहतरीन हैं। सोनम ने मुझे फैशन के मामले में प्रेरित किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मुझे कहा है कि मैं सबसे स्टाइलिश हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं मानती हूं।
उन्होंने कहा कि कोई भी अभिनेता अमिताभ बच्चन को उनके ड्रेसिंग स्टाइल में नहीं हरा सकता है। मैं अमिताभ बच्चन को सुपर स्टाइलिश मानती हूं। सिद्धार्थ मल्होत्रा की आवाज और हाइट बच्चन के समान है। उन्होंने कहा कि शादी करने का अभी मेरा कोई इरादा नहीं है, लेकिन जब कभी शादी करूंगी तो मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किये गये लहंगे को पहनूंगी।
उल्लेखनीय है कि आलिया भट्ट ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी डेव्यू किया था। आलिया की आने वाली फिल्मों में हाइवे और 2 स्टेट्स प्रमुख हैं।
No comments:
Post a Comment