Tuesday, 30 July 2013

नोएडा से चोरी की आठ घटनाएं


AGENCY | नोएडा - जिले के विभिन्न इलाकों से चोरी की आठ घटनाओं की सूचना मिली है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सेक्टर आठ और चौरा गांव इलाके से दो मोटरसाइकिलें और सेक्टर 122 से भी एक मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना मिली है। जिले के सेक्टर 26 से एक कार के चोरी होने की सूचना मिली है जबकि सेक्टर छह के एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम से चोरों द्वारा लूटपाट करने की सूचना मिली है। पुलिस ने यह भी बताया कि सेक्टर 41, 47 और 22 से क्रमश: एक लैपटॉप और मोबाइल फोन के चोरी होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि पीडितों ने विभिन्न पुलिस स्टेशनों में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। उन्होंने यह भी कहा कि चोरों को पकड़ने के लिए खोजबीन जारी है।

No comments:

Post a Comment