manish dubey | new delhi -
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने मंगलवार को अपनी 10वीं कटऑफ जारी कर दी। नौवीं कटऑफ के बाद दाखिले बंद कर चुके कॉलेजों में से 10 कालेजों ने 10वीं कटऑफ में दाखिले फिर से खोल दिए गए हैं।
किरोड़ीमल कॉलेज ने स्नातक के लिए अर्थशास्त्र में 94.5 प्रतिशत कटऑफ और अंग्रेजी में 88.75 प्रतिशत कटऑफ के साथ फिर से दाखिले के द्वार खोल दिए हैं।
द कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज, अरबिंदो कॉलेज, जाकिर हुसैन कॉलेज, वेंकटेश्वर कॉलेज, गुरुनानक देव खालसा कॉलेज, शहीद भगत सिंह कॉलेज, राजधानी कॉलेज, महाराजा अग्रसेन कॉलेज और कालिंदी कॉलेज ने भी वाणिज्य, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी पाठय़क्रमों के लिए दाखिले के द्वार खोल दिए हैं।
महाराजा अग्रसेन कॉलेज ने 88.75 प्रतिशत कटऑफ के साथ पत्रकारिता एवं जनसंचार के स्नातक पाठय़क्रम में दाखिले फिर से शुरू कर दिए हैं।
महाराजा अग्रसेन कॉलेज के प्राचार्य सुनील सोंधी ने बताया, ‘‘सीटें खाली हैं क्योंकि छात्र प्रबंधन में प्रवेश की राह देख रहे हैं और अन्य पाठय़क्रम छोड़ रहे हैं।’’ इसी तरह कुछ कॉलेजों ने वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिक विज्ञान में भी प्रवेश खोले हैं।
सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए अभी हंसराज कॉलेज, राजधानी कॉलेज और जाकिर हुसैन कॉलेज में विज्ञान पाठय़क्रमों के लिए सीटें खाली हैं। प्रौद्योगिकी में स्नातक के लिए भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज, राजधानी कॉलेज, रामलाल आनंद कॉलेज और गुरु तेगबहादुर खालसा कॉलेज में कुछ सीटें बाकी हैं। सुनील ने बताया कि यह विश्वविद्यालय की अंतिम कटऑफ सूची होगी क्योंकि प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई को खत्म हो जाएगी।
No comments:
Post a Comment