Tuesday, 30 July 2013

रिलायंस पावर को हुआ 240 करोड़ का लाभ


नई दिल्ली, एजेंसी | NEWS WAR MEDIA PVT LTD -
रिलायंस पावर ने मंगलवार को कहा कि 30 जून को समाप्त हुई पहली तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 240 करोड़ रुपये रहा जो बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में हुए शुद्ध लाभ के समान है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में उसे 239.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय हालांकि घटकर 1,206 करोड़ रुपये रही जो बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,252 करोड़ रुपये थी।

No comments:

Post a Comment