मुंबई ।

at news war media -
मुंबई सत्र न्यायालय ने पूर्व विश्व सुदंरी युक्ता मुखी को प्रताडि़त करने के आरोप में घिरे प्रिंस तुली की अग्रिम जमानत पर सुनवाई गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी है। गुरुवार को कोर्ट दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाएगी। इससे पहले युक्ता ने शुक्रवार को कोर्ट के सामने तुली द्वारा बनाया गया उनका आपत्तिजनक वीडियो लीक करने की आशंका जाहिर की थी।
युक्ता मुखी की वकील ने कोर्ट को बताया था कि तुली के पास पूर्व विश्व सुदंरी का एक आपत्तिजनक वीडियो है। जिसे वह लीक कर सकता है। लिहाजा उसे तुरंत जब्त किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने तुली को अग्रिम जमानत देने का भी विरोध किया। तुली ने यह जमानत याचिका युक्ता मुखी की पुलिस में उनके खिलाफ दहेज उत्पीडऩ व अप्राकृतिक यौन संबंध की शिकायत के बाद की है।
जमानत याचिका में तुली ने कहा है कि युक्ता एक साल पहले ही उनका घर छोड़कर चली गई थी। यदि वाकई में उसे कोई परेशानी थी तो उसने पहले क्यों नहीं शिकायत दर्ज कराई। जमानत याचिका में युक्ता के आरोपों को आधारहीन बताया गया है। याचिका के मुताबिक युक्ता जब घर छोड़कर गई थी तब ही सबकुछ लेकर चली गई थी।
तुली ने दावा किया है कि युक्ता उसके घर से 35 लाख रुपए लेकर गई है। हालांकि युक्ता की वकील का कहना है कि आज के दौर में भला कौन इतनी बड़ी रकम नगद रखता है। युक्ता के वकील ने तुली के पैसों की बात को झूठ बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस तुली को तुरंत हिरासत में ले और उसके पास मौजूद आपत्तिजनक वीडियो को जब्त करे।
No comments:
Post a Comment